चाय से पहले पानी पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:13

कॉफी या चाय पीने से पहले पानी क्यों पीते हैं? जानें इसके पीछे की वजह

Drinking Water Before Tea : कॉफी या चाय पीने से पहले 1 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे सेहत को कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। आइए जानते हैं कॉफी या चाय पीने से पहले क्यों पिया जाता है पानी?
Drinking Water Before Tea : अक्सर आपने देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग चाय पीने से पहले पानी पीते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वे ऐसा क्यों करते हैं? आखिर चाय पीने से पहले पानी क्यों पिया जाता है? हम में से शायद कई लोगों ने इस बात पर गौर न किया हो, लेकिन इसके पीछे की कई वजह है। जी हां, कॉफी या चाय पीने से पहले पानी से कई लाभ होते हैं। इसलिए लोग चाय पीने से पहले पानी पीते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ( drinking water before tea is good or bad ) इस बारे में-
चाय पीने से पहले क्यों पीते हैं पानी?
एसिडिटी की समस्या करे कम

खाली पेट चाय पीने से आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। दरअसल, चाय पीने से पेच में एसिड बढ़ता है, जिसकी वजह से एसिडिटी की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में चाय पीने से पहले पानी जरूर पिएं। इससे एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
शरीर रहता है हाइड्रेट

चाय या कॉफी पीने से पहले आधा कप पानी जरूर पीना चाहिए। दरअसल, चाय और कॉफी जैसी चीजें आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती हैं। ऐसे में इस तरह की परेशानी से बचने के लिए चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पीना जरूरी रहता है।


दांतों को मिलती है सुरक्षा

कॉफी और चाय जैसी चीजों में टैनिन नामक केमिकल होता है, जो दांतों में सड़न पैदा कर सकता है। ऐसे में जब आप चाय और कॉफी पीते हैं तो दांतों पर इसकी लेयर बन जाती है। वहीं, अगरआप चाय पीने से पहले पानी पीते हैं तो इससे दांतों की सड़न से सुरक्षता मिल सकती है। साथ ही यह मल त्याग की समस्या को दूर करने में प्रभावी होता है।
सेहत पर नकारात्मक प्रभाव होता है कम

चाय और कॉफी पीने से ठीक कुछ समय पहले अगर आप पानी पीते हैं तो इससे शरीर के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए तब भी आप चाय या कॉफी पिएं, तो इससे पहले एक गिलास पानी जरूर पी लें।
अल्सर की समस्या

खाली पेट चाय पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अल्सर होने की संभावना बढ़ती है। ऐसे में चाय पीने से पहले पानी पीना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आप गंभीर परेशानियों से दूर रह सकते हैं।

चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर पर चाय के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही खाली पेट चाय पीने से भी बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info